डुंडा/उत्तरकाशी (कीर्ति निधि): स्वर्गीय लाखी राम सिंह सजवाण राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा में न्याय पंचायत स्तर के खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पीटीए अध्यक्ष यशपाल बिष्ट ,प्रभारी प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह, तीरथ राम, कीर्ति निधि सजवान, विद्यालय पीटीआई मनवीर पंवार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के अंडर 14,अंडर 17बालक,बालिकाओं की एथलीट्स,कबड्डी,खोखो वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्याय पंचायत स्तर के लगभग 400 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विद्या मंदिर डुंडा की टीम ने रायका डुंडा की टीम को 15-09 से हराया। जीआईसी डुंडा व विद्या मंदिर डुंडा की कबड्डी मैच के दौरान अंपायर के निर्णय के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिर निर्णायक मंडल के द्वारा विवाद को शांत कर दिया गया।
.

More Stories
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश