कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग या शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाए इसी क्रम में कोटद्वार के कलालघाटी चौकी द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिन से लेकर रात तक लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान अलग अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की गई और पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही समझाते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात