कोटद्वार : चौकी दुगड्डा पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि दुगड्डा से कोटद्वार मार्ग पर पांचवी मील के पास दो छोटे बच्चे अकेले घूम रहे हैं, जो भटके हुए प्रतीत हो रहे हैं।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों नाबालिग बच्चे पैदल घूमते हुए मिले, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा अपने साथ चौकी दुगड्डा लाया गया। चौकी पर बच्चों से शांतिपूर्वक पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम एवं निवासी- झंडीचौड़ कोटद्वार बताया। बच्चों द्वारा बताया कि वे स्कूल से लंच टाइम में ही निकल गए थे और घर पर सूचना पहुंचने के डर से पैदल कुल्हाड़ स्थित अपनी ताई के घर जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क किया गया, जिस पर ज्ञात हुआ कि परिजन कोतवाली कोटद्वार में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे हुए थे।
पुलिस टीम द्वारा दोनों बच्चों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें भोजन कराया गया तथा कुछ ही समय में चौकी पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ