कोटद्वार : एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के यातायात पुलिस और AHTU द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे लगभग 150 छात्राओं को ट्रैफिक पुलिस के SI संतोष कुमार द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी सुमनलता और साइबर टीम से अरुण के द्वारा भी बच्चों को मानव तस्करी, सायबर क्राइम आदि के बारे में अवगत कराया गया। जिसको लेकर कॉलेज की प्रधानाचार्य बबिता ध्यानी और सामाजिक कार्यकर्ता ग़ौर द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को आत्मसात करने की बात बताई गई।



More Stories
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले