कोटद्वार : ट्रैफिक पुलिस ने बाल भारती स्कूल के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। जिसके उपनिरीक्षक रामकरण, सन्तोष व रमेश कुमार के द्वारा बच्चों से यातायात संबंधी क्विज करते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई । जागरूकता के इस कार्यक्रम में यातायात से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 15 छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन स्वरूप पुरुस्कृत किया गया। यातायात पुलिस की इस मुहिम से सभी छात्र छात्रों द्वारा नियमों का आत्मसात करने का संकल्प लिया गया ।अंततः रमेश कुमार उपनिरीक्षक द्वारा नशा, ड्रग्स व सायबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया गया।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग