कोटद्वार। महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्री अग्रसेन सम्मान समारोह 2025 में कोटद्वार के युवा पत्रकार नितिन अग्रवाल को समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (रजि०) के तत्वावधान में एक वैडिंग पॉइंट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथियों द्वारा नितिन अग्रवाल को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि युवा पत्रकारों द्वारा समाज की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करना ही लोकतंत्र की सच्ची सेवा है। नितिन अग्रवाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार का है जो समाज की भलाई के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहा है। मैं इस विश्वास के लिए आभारी हूँ।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश