देहरादून : सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के संपन्न हुए चुनाव में ललित चन्द्र जोशी अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद जोशी महासचिव एवं दिनेश घींगा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सचिवालय एसथेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए 26 मई को नामांकन 27 में को नाम वापसी और 28 मई को चुनाव संपन्न कराया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में राकेश जोशी, महासचिव सचिवालय संघ के द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई और निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा शीघ्र ही प्रबंध कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों को नामित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट, से.नि. अपर सचिव सुनील कुमार पांथरी, रीता कौल, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, निधि , दीपा बोहरा, मीनाक्षी गुणवंत, डॉक्टर अशोक कुमार मिश्र, भुवन चंद्र जोशी, महेश धर्मशक्तू, मगन चन्द सिंह राणा, तेज सिंह, रणजीत सिंह रावत, माधव नौटियाल, जगत डसीला, प्रवीण चंद्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त