देहरादून : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। शासन की अधिसूचना के अनुसार, जनपद हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में यह आरक्षण लागू होगा। कार्यालय आदेश संख्या 1088/ XII (1) / 2025 / 86 (22) 2019 दिनांक 01 अगस्त 2025 के तहत यह सूची प्रदेश की पंचायतराज व्यवस्था अधिनियम 2016 एवं नियमावली 2025 के प्रावधानों के अनुरूप तय की गई है।
सीटों का आरक्षण
- अल्मोड़ा – महिला
- बागेश्वर – अनुसूचित जाति महिला
- चंपावत – अनारक्षित
- चमोली – अनारक्षित
- देहरादून – महिला
- नैनीताल – अनारक्षित
- पौड़ी गढ़वाल – महिला
- पिथौरागढ़ – अनुसूचित जाति
- रुद्रप्रयाग – महिला
- टिहरी गढ़वाल – महिला
- ऊधमसिंह नगर – अन्य पिछड़ा वर्ग
- उत्तरकाशी – अनारक्षित

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात