देहरादून। स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल शिक्षा की गुणवत्ता के निरंतर सुधार की ओर अग्रसर होने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। शिक्षा में पुस्तक का अपना एक महत्व है जिसके बिना शोध और अनुसंधान की गुणवत्ता की कल्पना करना मुश्किल है। आधुनिक युग में पुस्तकों का डिजिटलाइजेशन की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी शोध एवं शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए पुस्तकालय एवं सूचना प्रबंधन केंद्र (सीएलआईएम) ने एसआरएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से “कोहा के माध्यम से अपने पुस्तकालय को स्वचालित करें” विषय पर एक हाइब्रिड कार्यशाला का आयोजन किया। 150 से अधिक प्रतिभागियों ने ओपन-सोर्स पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली, कोहा, के उपयोग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
कार्यशाला में शैक्षणिक पुस्तकालयों में डिजिटल परिवर्तन और नवाचार पर ज़ोर दिया गया, जो उत्कृष्टता और विकास के प्रति एसआरएचयू की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग