गैरसैंण (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड गैरसैंण में संचालित विदेशी मदिरा की दुकान का समय पर अधिभार जमा न करने पर दुकान का आवंटन और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। गैरसैंण विदेशी मदिरा की दुकान से विगत अक्टूबर माह का केवल आंशिक अधिभार जमा किया गया है, लेकिन नवम्बर, दिसम्बर और 15 जनवरी 2025 तक कोई भी अधिभार जमा नहीं किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट चमोली संदीप तिवारी ने गैरसैंण मंदिरा दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त जिले के देवाल और मेहलचौरी में संचालित विदेशी मदिरा की दुकानों से विगत दिसंबर माह का अधिभार जमा न किए जाने पर दोनों दुकानों को अंन्तिम नोटिस भी जारी किया गया है।

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार