नैनीताल। प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ के हाल खराब हो गए हैं व सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शासन प्रशासन द्वारा आम लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी गई है। उधर नैनीताल के ओखलाकांडा में उपशिक्षा अधिकारी का कार्यालय भारी बरसात के कारण, कार्यालय के पीछे की पहाड़ी से मलबा आने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण वहां तैनात पीआरडी के दो जवान बाल बाल बचे हैं। उपशिक्षा खंड अधिकारी के कार्यालय के क्षतिग्रस्त होने की सूचना रवि गोस्वामी द्वारा तहसीलदार को दे दी गई है।


More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ