गोपेश्वर (चमोली)। एक महीने पहले अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज हत्याकांड का चमोली पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महज 10 हजार की उधारी और सार्वजनिक अपमान इस हत्या की वजह बना। घटना के अनावरण पर गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम भी दिया गया है।
बीते माह की 10 मार्च को लंगासू क्षेत्र में चंडिका माता मंदिर के नीचे नदी किनारे एक शव मिला था। जिसके हाथ-पैर बंधे थे। पहचान न होने पर पुलिस ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। मृतक के हाथ पर लिखे नाम के आधार पर जांच आगे बढ़ी।
बाद में सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान सूरज पुरोहित निवासी बमोथ (गौचर) के रूप में हुई। पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने जांच तेज की।
जांच में सामने आया कि सूरज पुरोहित नंदप्रयाग में रहकर काम कर रहा था और नरेन्द्र सिंह तोपाल के संपर्क में था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को शव को कार में ले जाते हुए देखा गया। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि उसने उधार लिए पैसे को लेकर हो रहे विवाद और कथित अपमान से तंग आकर 16 फरवरी की रात सूरज की हत्या कर दी और शव को अलकनंदा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और रस्सी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अपराध एवं कानून व्यवस्था अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए घटना के अनावरण को पुलिस की तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का बेहतर उदाहरण बताया है। प्रकरण के सफल अनावरण पर पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र ने पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को उत्साहवर्धन स्वरूप पांच हजार का पारितोषिक प्रदान किया है।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन