- जिलाधिकारी से प्रभावितों को उचित मुआवजा और जांच की मांग
गोपेश्वर (चमोली)। गौचर के नगर पालिका परिषद के शैल-बसंतपुर वार्ड में हो रहे भू-धंसाव को रेलवे की ओर से निर्माणाधीन सुरंग बनाने के लिए किए जा रहे विस्फोट को कारण मानते हुए प्रभावितों ने इसकी जांच की मांग जिलाधिकारी चमोली से की है।
शैल-बसंतपुर वार्ड की पार्षद बंदना देवी के नेतृत्व में शैल-बसंतपुर के प्रभावित सोमवार को रेवले के परियोजना प्रबंधक से वार्ता करने पहुंच। उन्होंने रेवले की सुरंग निर्माण में किए जा रहे विस्फोटों को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि शैल-बसंतपुर के नीचे लगातार विस्फोट होने से पूरी भूमि जर्जर हाल में पहुंच गई है। इससे इस बरसात में कई स्थानों पर भू-धंसाव के चलते लोगों के आवासीय मकानों में दरारे आने से खतरा उत्पन्न हो गया है। पार्षद बंदना देवी ने कहा कि कई बार इस संबंध में परियोजना प्रबंधकों को सूचना दी गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजन इसका खामियाजा आमजन भुगत रहा है। पार्षद ने बताया कि उनकी ओर से जिलाधिकारी को भेजा गया है। इसमें भू-धंसाव के कारणों की जांच करते हुए प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने, सर्वे में छूटे हुए परिवारों को जोड़ने तथा इसके लिए जबावदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर बवीता देवी, सुलोचना देवी, माहेश्वरी देवी, सीता देवी, पिंकी देवी, मुकेश कुमार, विजय कुमार, हीरा लाल, रमेश लाल, शंकर कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान