24 July 2024

लोकसभा चुनाव : जनता दल यू ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

पटना : बिहार में भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपने हिस्से की किसी भी सीट पर किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन जदयू इस मामले में आगे दिखाई दे रही है. लोकसभा चुनाव के लिए जदयू ने रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.बाल्मीकि नगर – सुनील कुमार ,सीतामढ़ी – देवेश चंद्र ठाकुर ,झंझारपुर – रामप्रीत मण्डल ,सुपौल – दिलेश्वर कामत ,किशनगंज – मास्टर मुजाहिद ,कटिहार – दुलाल चंद्र गोश्वमी ,पूर्णिया – संतोष कुमार ,मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव ,सिवान – विजया लक्ष्मी ,गोपालगंज – डॉ अलोक सुमन ,भागलपुर – अजय कुमार मण्डल ,बांका – गिरधारी यादव ,मुंगेर – ललन सिंह ,नालंदा – कौशलेन्द्र ,जहानाबाद – चंदेश्वर प्रसाद ,शिवहर – लवली आनंद शामिल हैं.