- चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बजा, 23 अप्रैल को खुलेंगे भगवान बद्री विशाल के कपाट
ऋषिकेश/जोशीमठ: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के भव्य आगाज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शुभ मुहूर्त तय होने के साथ ही तय हुआ है कि भगवान बद्री विशाल के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही शासन और प्रशासन ने भी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह पल उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

More Stories
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत
सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला