चमोली: पांच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली आपने सैकड़ों भक्तों के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना। आज रात्रि प्रवास के पुंगी बुग्याल पहुंचेगी। जिसके बाद 18 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के बाद कार्तिक माह तक भगवान रुद्रनाथ के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। इस मौके पंडित सुनील तिवारी, हरीश भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, विनय भट्ट, अमित रावत, मनमोहन नेगी, मनीष नेगी, ओम प्रकाश नेगी, अपूर्व भट्ट, चंद्रकला बिष्ट, सुशीला सेमवाल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान