नई दिल्ली : रसोई गैस अब और महंगी हो गई है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सब्सिडी के दबाव के चलते यह कदम उठाना पड़ा है।
आम आदमी के लिए ये फैसला सीधा उनके बजट पर असर डालेगा। खाने की थाली अब पहले से ज़्यादा महंगी पड़ सकती है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लिए यह एक और झटका साबित हो सकता है।
विपक्षी दलों ने इस फैसले की आलोचना शुरू कर दी है। कुछ नेताओं ने इसे जनता के साथ धोखा बताया है और केंद्र सरकार से तत्काल बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की है।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड