देहरादून : देहरादून में आज सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया। यहां पांच सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़, पहले दिन लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की प्रस्तुतियों ने समा बांधा
यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है – मोरारी बापू
बिना छाती खोले पहली बार हार्ट की बाईपास सर्जरी, एम्स के चिकित्सकों ने दिखाया कौशल, किया कमाल