कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार के कुम्भीचौड़ इलाके में एक शादी का खाना खाने से दर्जनों लोगों की तबियत बिगड़ गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कुंभीचौड़ के खड़कसिंह नगर में एक वैवाहिक समारोह आयोजित हुआ था जिसमें मौहल्ले वासी भी वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, जब वह लोग विवाह समारोह से वापस घर पहुंचे तो एक एक कर लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर हालत बिगड़ने लगी । सभी लोगों को सोमवार को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है वहीं कुछ लोग मंगलवार को भी भर्ती होने आए हैं । सभी भर्ती मरीजों का उपचार जारी है । चिकित्सकों के अनुसार सभी में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी