गोपेश्वर(चमोली)। समाज कल्याण विभाग की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों की उपयोगार्थी सामग्री वितरित की गई। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयनित तीन स्वरोजगार श्रेणी के दिव्यांगजन दीपक पंवार (औषधीय चाय), धीर सिंह (सिलाई) एवं ओम प्रकाश (दुकान) तथा एक दक्ष दिव्यांग जीआईसी कर्णप्रयाग में कार्यरत सहायक अध्यापक महिपाल सिंह को मेडल, स्मृति चिह्न तथा 8 हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 8 व्हीलचेयर, सीटिंग पॉट, 5 कान की मशीन व 4 छड़ियां वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र जारी किए गए।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल एवं विभागीय कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी