देहरादून: मौसम विभाग ने कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में 2500 मीटर तक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। जिन क्षेत्रों के लिए अलर्ट किया गया है। उन जगहों पर अलाव की व्यवस्था के लिए कहा गया है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर लोगों को खुले में रहने से बचने की सलाह दी गई है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं