गोपेश्वर। नारायणबगड ब्लॉक के छैकुडा गांव के रटमटिया तोक में गुलदार के हमले से खच्चर को मौत हो गई है। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। छैकुडा गांव के देवानंद का खच्चर गांव के रटमटिया तोक में चरने गया था। जहां गुलदार ने उस पर झपटा मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। सूचना के बाद वनकर्मी देवेंद्र बिष्ट और प्रेम गौड़ ने मौके पर पहुंच कर खच्चर का पंचनामा भर कर खच्चर मालिक देवानन्द से मुआवजे के लिए आवेदन लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेंज कार्यालय को भेज दिया है।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ