देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल में पिछले लम्बे समय से बंदरों का आतंक बना है। बुधवार को बंदर ने सरस्वती शिशु मंदिर जा रहे कक्षा एक की छात्रा निहारिका और पूर्णा गांव में आडिट के लिए पहुंची उत्तरकाशी निवासी विमला देवी को बंदरों झपटा मार कर घायल कर दिया है। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में किया जा रहा है।
पूर्णा गांव के प्रशासक मनोज कुमार ने कहा है कि बुधवार को गांव में आडिट के लिए पहुंची टीम के एक सदस्य विमला देवी पर बंदरों ने हमला कर उनके पैर में दांत से घाव कर दिया, वहीं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश त्रिवेदी ने बताया कि सरस्वती मंदिर देवाल में पढ़ने वाली छात्रा को बंदर ने घायल किया है। बंदरों की ओर से स्कूल के बच्चों को काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कुछ बच्चे बंदरों के भय से स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। बंदरों से निजात दिलाता जाय। प्रशासक मनोज कुमार ने वन विभाग से मांग की है कि इन आंतकी बंदरों से ग्रामीणों को निजात दिलायी जाए।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर