ऋषिकेश : प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और रामचरितमानस के मर्मज्ञ मोरारी बापू ने ऋषिकेश में चल रही मानस ब्रह्म विचार रामकथा के दूसरे दिन शांति के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुनाव के दौरान किए गए उस वादे को याद किया, जिसमें उन्होंने चुने जाने पर वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने का संकल्प लिया था। बापू ने कहा, “प्रिय राष्ट्रपति ट्रंप, कृपया अपना वादा पूरा करें। आपके इस बयान को सुनकर हमें अच्छा लगा, और यह अद्भुत होगा यदि आप इसे पूरा कर सकें।” उन्होनें कथा सुनने वालों से आग्रह किया कि वे उनके साथ हिंसा-मुक्त दुनिया के लिए प्रार्थना करें।

More Stories
रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज