गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार सौ से अधिक बकरियों की मौत हो गई है।
निजमूला घाटी के ऊंचे बुग्याली क्षेत्र गौणा गांव भनाली तोक के बुग्यालों में भेड़पालक अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं। बीती रात क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। इसी दौरान भनाली तोक में आसमानी बिजली ने कहर बरपाया और करीब 400 सौ अधिक बकरियों को आकाशीय बिजली जा गिरी। इससे झुंड में रह रही बकरियां मौके पर ही जिंदा दफन हो गई। इस दैवीय आपदा में भेड़पालक हुकम सिंह, मदन लाल, हिम्मत सिंह, बलवीर सिंह, प्रकाश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों पर आपदा का कहर टूट पड़ने से उनकी भविष्य की उम्मींद झटके में धराशायी हो गई है। इन परिवारों के लिए बकरियां ही आजीविका का एकमात्र साधन थीं। इनमें कई अन्य लोगों की बकरियां भी शामिल थी। हुकम सिंह ने बताया बिजली इतनी जबरदस्त थी कि किसी संभलने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने बकरियों मौत के मुंह में समा गई। इस घटना से प्रभावित स्तब्ध होकर रह गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

More Stories
सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर प्रत्याशी रहे विमल जोशी ने जताया आभार, बोले – चुनाव परिणाम से बढ़कर सदस्यों का विश्वास और स्नेह
उत्तराखंड में ग्रासरूट मॉडल से ग्रामीण आपदा एवं स्वास्थ्य तैयारियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल