कोटद्वार । आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सक्रियता से चुनावों में भागीदारी की अपील की गई। मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी के लिए विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंर्तगत जनता इंटर कॉलेज सुरखेत में चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम के तहत भावी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा छात्राओं ने मेहंदी और रंगोली बनाकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा विकासखंड दुगड्डा, कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला, नौगांव व मुरान्यू आदि गांवों में मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भी जन जागरुकता अभियान चलाया।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग