गोपेश्वर (चमोली)। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के ब्रह्मसैण में भू-धंसाव के खतरे के चलते गोपेश्वर-घिंघराण सड़क मार्ग पर बडे़ वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बताते चलें कि ब्रह्मसैण में भू-धंसाव के कारण सड़क मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर काफी संकरा हो गया है। इसके चलते बड़े वाहनों की आवाजाही पर खतरा मंडराने लगा है। गोपेश्वर थाना पुलिस ने ब्रह्मसैण में सड़क मार्ग पर सभी प्रकार के बड़े वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस की टीम लगातार मौके पर गश्त लगा रही है। पुलिस ने सभी शिक्षण संस्थानों और बड़े वाहन स्वामियों से इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही न करने की अपील की है।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड