चमोली : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान यहां ग्रामीणों को ओर से 49 शिकायतें दर्ज की गई। यहां ग्रामीणों की ओर से दर्ज अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग सही अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माननीय उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, संजय रावत, जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख संतोषी देवी आदि मौजूद थे।




More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी