ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 26 शिकायतें दर्ज की गई । सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अनुभाग प्रभारी को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया । जनसुनवाई शिविर में तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शंकर सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, अधिशासी अभियंता नगर निगम दिनेश उनियाल, सिटी मैनेजर वरुण मल्होत्रा, कर पर्यवेक्षक कुमारी भारती सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

More Stories
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार में 21 किलोमीटर पॉड टैक्सी परियोजना के रूट व स्टेशन स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिले तैयार करें ठोस रणनीति – सचिव धीराज गर्ब्याल
उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार