देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए आज हरिद्वार रोड और मियांवाला में बड़ी कार्यवाही की। प्राधिकरण ने अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित विंडलास रीवर वैली, कुंआवाला में मनीष सहगल और नितिन सहगल द्वारा लगभग 12 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। MDDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में, प्रदीप आनंद द्वारा लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, मियांवाला में लगभग 07 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। MDDA ने यहां भी त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता मनीष मेहर और विक्रम सिंह सुपरवाइजर मौजूद रहे।
MDDA के अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यवाही से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। MDDA ने साफ कर दिया है कि शहर में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर