गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर ब्लॉक में अतिथि शिक्षक संघ का गठन करते हुए नंदराज को अध्यक्ष बनाया गया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी तथा प्रांतीय महामंत्री दीवान सिंह नेगी के मार्ग दर्शन में हुए चुनाव में नंदराज को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर संजय पुरोहित व बीरा मेंदौली, कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र सिंह नेगी,सचिव पद पर मान सिंह, संरक्षक पद पर खिलाप सिंह, संगठन मंत्री पद पर दिगपाल सिंह एवं मीडिया प्रभारी सोहन सिंह कठैत को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान भुवनेश्वरी नेगी, कन्हैया आगरी, रमेश चंद्र, मनीषा आदि मौजूद रहे।’

More Stories
डीएम सविन बंसल के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त
जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार
स्थानांतरण पर सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई