चमोली : मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड गैरसेंण के ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग का यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट यथा अचार डब्बा बंदी,स्क्वैश बोतल को सील करना, लैबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, मसाला पैकिंग तथा हैंड सीलिंग मशीन से दाल पैकिंग, बेस्ट कोचिंग मशीन, फाइल पैंकिग मशीन के प्रशिक्षण के साथ-साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने तथा जूस निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं द्वारा पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फैंसिंग की मांग की गयी। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी फल संरक्षण अधिकारी संतोष नयाल,सतबीर सैनी, भूपेन्द्र रावत सहित गांव की महिलाए उपस्थित थी।




More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त