कोटद्वार : 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल कॉलेज पदमपुर कोटद्वार में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने ध्वजारोहण किया साथ ही उन्होने छात्रो को दिये अपने सम्बोधन में देश के उन क्रातिकारी वीरसपूतो को याद किया जिन्होने इस स्वर्णीम दिवस के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इस मौके पर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, रस्सा-कस्सी, आदि खेलों का आयोजन हुआ। रस्साकस्सी में छात्र व छात्राओं दोनों वर्गो में रेडियोलॉजी डिमार्टमेंट के छात्र-छात्राऐं विजेता रहे इसके साथ ही कब्बड़ी के छात्र वर्ग में फिजियोथेरेपी एवं छात्राओं में मेडिकल माइक्रोबॉयलॉजी की छात्राए विजेता बनी।







More Stories
पौड़ी गढ़वाल : अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक
आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में चित्र आधारित काव्य कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का सफल समापन
जन शिकायतों पर सख्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही