रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन ने एक बार फिर भयानक तबाही मचाई है। रुद्रप्रयाग जिले के पूर्वी बांगर क्षेत्र में स्थित छेनागाड़ बाजार पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इस घटना में कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि एक वन विभाग के कर्मचारी की मौत की भी खबर है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि छेनागाड़ बाजार के ध्वस्त होने से यह बड़ा हादसा हुआ है। इसके अलावा, घंघासु बांगर, बडेथ, डूंगर और तालजामन जैसे इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है।
बचाव दल रवाना
जिलाधिकारी ने बताया कि छेनागाड़ के पास खड़ी एक बस में सवार चालक और परिचालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, प्रशासन का मुख्य ध्यान मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने पर है। सरकार ने भी अधिकारियों को तत्काल बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग