देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बड़ा फेरबदल किया गया है। नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव कर सरकार ने प्रशासनिक संतुलन साधने की कोशिश की है। ताजा फेरबदल के तहत डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग वापस लेकर यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है। वहीं गणेश जोशी से ग्रामीण विकास विभाग हटाकर यह विभाग नए कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी को सौंपा गया है। इसके अलावा सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग लेकर इसे नए मंत्री मदन कौशिक को दिया गया है। इस फेरबदल के जरिए सरकार ने नए चेहरों को महत्वपूर्ण विभाग देकर उन्हें प्रशासनिक तौर पर मजबूत भूमिका में लाने का संकेत दिया है।



कैबिनेट विस्तार के बाद किया गया यह विभागीय पुनर्गठन आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार अनुभव और नए नेतृत्व के बीच संतुलन बनाकर कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश