हरिद्वार : नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर लिया। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि जिले के चहुमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता है कि जन समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्धता से निस्तारण करना तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना है, दूसरी प्राथमिकता है कि रोजगारपरक योजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्पक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता से क्रियान्वयन कराते हुए पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, तीसरी प्राथमिकता है कि जनपद मे शांति एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही जनपद मे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी हरकी पौड़ी पहुॅचकर गंगा आरती में शामिल हुए। जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह, युक्ता मिश्रा, गौपाल सिंह चौहान,परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद में चल रहे विकास कार्यों, जन समस्याओं आदि की विस्तार से जानकारी ली।






More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन