पौड़ी : मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र के स्थानांतरण के बाद नवनियुक्त मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह मुख्य वित्त अधिकारी, राजस्व परिषद् देहरादून में अपनी सेवाएं दे रही थीं। मुख्य कोषाधिकारी के कोषागार कार्यालय पहुंचने पर कार्मिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में बेहतर टीमवर्क, पारदर्शिता और समयबद्ध वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने कहा कि वह विभागीय कार्यों को दक्षता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वित्तीय प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन पर जोर देने की बात कही।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी