गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के नव नियुक्त जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गुरूवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। नव नियुक्त डीएम गौरव कुमार ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचकर कलेक्ट्रेट में कोषागार का निरीक्षण करने के उपरांत पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर तथा आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात गार्ड आफ आनर तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए सभी का परिचय हासिल किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से जनपद के विकास कार्यों को गति देने के लिए सहयोग का आह्वान किया। अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश आदि मौजूद रहे।
बताते चले कि 2017 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव कुमार इससे पूर्व अपर सचिव, शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक-शहरी विकास निदेशालय निदेशक तथा प्रबन्ध निदेशक-हिल्ट्रान के पद पर तैनात थे। इस तरह गौरव कुमार ने जिलाधिकारी के रूप गुरूवार से अपनी पारी की शुरूआत कर दी है।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान