पटना : बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर अब सम्राट चौधरी का नाम तय हो गया है।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे, जबकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी अहम भूमिका रही।
इससे पहले नीतीश कुमार ने पटना स्थित लोकभवन में राज्यपाल Lt. जनरल अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद नए नेतृत्व को लेकर कयास तेज हो गए थे।
राजनीतिक गलियारों में पहले से ही सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था और अंततः उसी पर मुहर लग गई। अब जल्द ही उनके शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन