गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सती शिरोमणि माता अनसूया देवी के पुजारी की भूमिका का निर्वहन अब अंकित सेमवाल करेंगे। बताते चलें कि अनसूया आश्रम में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य सेमवाल ब्राह्मण करते हैं। इसके तहत अब 16 अप्रैल से बारी के अनुसार अंकित सेमवाल पूजा अर्चना का जिम्मा संभालेंगे। अनसूया देवी के पुजारियों की ओर से बताया गया कि अंकित सेमवाल ही अब एक साल तक पूजा अर्चना का कार्यों का निर्वहन करेंगे। इस निमित्त अंकित सेमवाल की ओर से भंडारे का भी आयोजन 16 अप्रैल यानि गुरूवार को आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी भक्तों से भोज कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

More Stories
पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला