लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा आशियाना राधा देवी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के कल्याणार्थ सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किये गए | स्वयं सेवक, पचास वृद्धजनों वाले इस आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गों के जीवन अनुभवों से परिचित हुए | दो पीढ़ियों के मध्य संवाद के इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को समाज के वरिष्ट जनों के प्रति सद्व्यवहार तथा देखभाल हेतु प्रेरित किया गया | छात्राओं द्वारा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मिलकर रंगोली बनायी गयी | स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय की ओर से आश्रम के बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गयीं एवं फल तथा उपहार वितरण किये गए | आश्रम के वृद्धजन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से प्रसन्न एवं भावुक हुए एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा इस पहल की सराहना की गयी | इस कार्यक्रम में एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना नौटियाल, सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय रावत तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे |

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार