रुद्रप्रयाग : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशों के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग सहदेव सिंह के अध्यक्षता में 21,जून,2025 को अन्तराश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग रंवि रंजन के द्वारा बताया गया कि योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृश्टिकोण प्रदान करता है, योग का मतलब है शरीर और आत्मा को एक करना योग एक प्राचीन भारतीय अनुशासन है, योग लचीलापन और ताकत बनाता है तथा एकाग्रता और आत्म नियंत्रण में सुधार करता है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि रोजना योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता और उर्जा बढ़ती है। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग अशोक कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट रूद्रप्रयाग पारूल थपलियाल, सिविल जज(जू0डि0)रूद्रप्रयाग जतिन मित्तल, बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष प्रदीप जगवान, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद आर्य, कमलेश नेगी समस्त विद्वान अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।




More Stories
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा, डीजीआरई ने जारी किया अलर्ट
बद्री विशाल ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, चांदी की तरह चमक उठा धाम
भारी बर्फबारी से थमे वाहनों के पहिए, BRO ने संभाला मोर्चा