7 May 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में हुआ योगाभ्यास का आयोजन, जिला जज सहदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने लिया भाग

रुद्रप्रयाग : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशों के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में  जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग सहदेव सिंह के अध्यक्षता में 21,जून,2025 को अन्तराश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग रंवि रंजन के द्वारा बताया गया कि योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृश्टिकोण प्रदान करता है, योग का मतलब है शरीर और आत्मा को एक करना योग एक प्राचीन भारतीय अनुशासन है, योग लचीलापन और ताकत बनाता है तथा एकाग्रता और आत्म नियंत्रण में सुधार करता है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि रोजना योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता और उर्जा बढ़ती है। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग अशोक कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट रूद्रप्रयाग पारूल थपलियाल, सिविल जज(जू0डि0)रूद्रप्रयाग जतिन मित्तल, बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष प्रदीप जगवान, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद आर्य, कमलेश नेगी समस्त विद्वान अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।



You may have missed