पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को चौबट्टाखाल तहसील सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में पेयजल, लोक निर्माण, वन, कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठायी गईं।
तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 26 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजते हुए उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर शिकायतकर्ताओं को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न होकर आमजन को वास्तविक राहत देने वाला होना चाहिए। साथ ही विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूरा करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाईं, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी एकेश्वर सौरभ हांडा, खंड विकास अधिकारी पोखड़ा सूर्य प्रकाश शाह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय खंडूड़ी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी, तहसीलदार पूरण गिरी, नायब तहसीलदार मनीष रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम सख्त; सफाई व्यवस्था, जलभराव, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश
दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता