गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग से आगे सेना के जवानों को लेकर जा रहा एक वाहन सोनला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार 31 जवानों में से परिचालक सहित सात लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार हिमगिरी बस सेवा का वाहन संख्या यूके 14 पीए 3033 बुधवार को जोशीमठ से 31 सेना के जवानों को लेकर रायवाला (ऋषिकेश) जा रहा था कि अचानक बदरीनाथ हाइवे पर सोनला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें सेना के छह जवान तथा परिचालक गंभीर घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा के माध्यम से रेस्क्यू कर कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि वाहन में अन्य जवान सामान्य रूप से घायल है। उनका भी उपचार किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय ने रचा इतिहास, 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच