देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गोविंद घाट में अलकनंदा नदी पर पुलना गांव और हेमकुंड साहिब जाने वाले मार्ग के लिए अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हाल ही में भूस्खलन के कारण अलकनंदा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पुलना गांव और हेमकुंड साहिब जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्परता से कार्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अस्थायी पुल का निर्माण शीघ्रता से संपन्न हुआ।

More Stories
बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां