बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर नगर पालिका बागेश्वर द्वारा पात्र व्यक्तियों का घर-घर जाकर यूसीसी में पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका ने एक विस्तृत डोर-टू-डोर रोस्टर प्लान तैयार किया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन ने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 11 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें 22 से 24 मई तक नारायण देव वार्ड में, 25 से 27 मई तक ज्वालादेवी वार्ड में, 28 से 30 मई तक सैम मंदिर वार्ड में, 31 मई से 02 जून तक बागनाथ वार्ड में, 03 जून से 05 जून तक ठाकुरद्वारा वार्ड में, 06 से 08 जून तक कठायतबाड़ा वार्ड में, 09 से 11 जून तक मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में, 12 से 14 जून तक मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में, 15 से 17 जून तक माँ चंडिका वार्ड में, 18 से 20 जून तक वैणीमाधव वार्ड में और 21 से 23 जून तक बिलौनासेरा वार्ड में घर-घर जाकर लोगों का यूसीसी में पंजीकरण करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घर आ रही टीम के माध्यम से इस पंजीकरण का लाभ उठाएं।







More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार