- डीएम ने सड़क सुरक्षा की बैठक में विभागों से एक सप्ताह के भीतर मांगे थे, सुधारीकरण के प्रस्ताव।
- विभागों को दिए गए हैं, युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश
- शहर के चौराहों पर भी सुधारीकरण एवं सौर्न्यीकरण की कवायद शुरू
- डीएम ने 30 लाख की धनराशि की थी, स्वीकृत तत्काल दिए गए थे कार्य शुरू करने के निर्देश
देहरादून : विगत दिनों ओएनजीसी चौक में सड़क दुर्घटना को लेकर, जिलाधिकारी सविन बंसल ने रेखीय विभाग के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत, उन्होंने ONGC चौंक सहित शहर के अन्य चौक एवं सड़कों को सुरक्षात्मक बनाने हेतु सुधारीकरण कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि मानक के अनुरूप सड़क को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करेंगे। कहा कि सड़क में किसी भी प्रकार घटना ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाय।
जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुधारीकारण का कार्य प्रगति पर है, मानक के अनुरूप कार्यदाई विभाग सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटी है, जिसके चलते ओएनजीसी चौक में गति अवरोधक का कार्य किया गया, जहां अब चौक में आने वाली गाड़ियों की गति धीमी होती दिखाई दे रही है।





More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार