कोटद्वार । जयहरीखाल विकास खंड के अंतर्गत राइंका मठाली में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को छात्रों को योगासन, संस्कृत व अंग्रेजी संभाषण का अभ्यास सहित अन्य क्रियाकलाप कराएं गए। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत प्रार्थना के साथ किया गया। प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से छात्रों को नवीन क्रियाकलापों से अवगत कराया जा रहा है। छात्रों को योग का महत्व बताते हुए उन्होंने योग को अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। तत्पश्चात छात्रों को अंग्रेजी व संस्कृत संभाषण व योग का अभ्सास कराया गया। एएनएम गीतांजलि ने छात्रों को रक्ताल्पता एवं आयरन एण्ड फोलिक एसिड के प्रयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर दीपक जदली, विवेक भट्ट, रुचि पैन्यूली, नीलम सैनी और वंदना नेगी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ