गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की उन 60 महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के सामने मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर गैरसैण की बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसमें देवाल के बाल विकास परियोजना अधिकारी चन्द्र भानु सिंह जीना, ज्योतिर्मठ के बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिजीत कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र रावत और प्रधान सहायक प्रदीप बुटोला प्रमुख थे।.इस अवसर पर दशौली ब्लॉक की समस्त सुपरवाइजर,स्टॉप सेंटर (OSC) की सी.ए. रश्मि रावत सहित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग (WECD) का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, 15 दिन में तैयार होगा एक्शन प्लान – मुख्य सचिव
फल सब्जियों में कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर सरकार सख्त, कृषि विभाग के साथ मिलकर जनजागरुकता अभियान चलाएगा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन